




बीकानेरAbhayindia.com राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस ने सूखा राशन वितरण अभियान का आगाज शुक्रवार से किया। संगठन की ओर से एक हजार लोगों को सूखा राशन दिया जाएगा।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर अभियान की शुरुआत जस्सोलाई क्षेत्र स्थित आनंद भवन में की गई।
इसके तहत पहले दिन 200 परिवारों में राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुण व्यास ने बताया कि कोरोना के कारण लोगों की आय पर विपरीत असर पड़ा है, खासकर मजदूर व मध्यम वर्ग के परिवारों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे में संगठन ने यह जिम्मा उठाया है। संगठन स्तर पर प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद परिवारो तक खाद्य राहत सामग्री पहुंचाई जाए।
चल रही है भोजन की सेवा…
राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बीते 19 दिन से जनता रसोई के माध्यम से भोजन वितरण किया जा रहा है। आज भी 400 भोजन के पैकेट का जरुरतमंदों में वितरण किया गया। व्यास के अनुसार अब तक 8000 भोजन पैकेट का वितरण किया जा चुका है।
राशन वितरण कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव जिया उर रहमान आरिफ, युवा कांग्रेस जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, विजयप्रकाश भादाणी, गणेश नारायण किराडू,नर नारायण स्वामी, अनिरूद्ध पुरोहित, हरीश सोनी,मुरली किराडू,जसवंत सिंह पडि़हार, त्रियम्बक व्यास, राजा जोशी, भवानी आसेरी, रणविजय बोहरा, विकास चांवरिया, गर्वित व्यास, किशन शर्मा व गुलशन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





