Hometrending100 सालों से समर्पित भाव से मोहता रसायनशाला कर रहा है जनसेवा...

100 सालों से समर्पित भाव से मोहता रसायनशाला कर रहा है जनसेवा – मंत्री डॉ. कल्ला 

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की ओर से प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़ा का वितरण निरंतर जारी है। मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने बताया कि अब तक लगभग 50 वार्ड में सफाई कर्मियों को काढ़े का वितरण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि मोहता रसायनशाला 100 सालों से जनसेवा में समर्पित है और बहुत सराहनीय काम कर रही है। डॉ कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सफाई कर्मियों को रेडिमिक्स काढ़े का वितरण किये जाने के सेवा कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

 

शुक्रवार को वार्ड नं 55, 56, 66, 68,  69 तथा 70 में काढ़े का वितरण संबंधित के नेतृत्व में किया गया। वार्ड पार्षद जावेद पड़िहार, शिवशंकर बिस्सा, शांति लाल मोदी, परमानंद गहलोत, अनूप गहलोत एवं मनोहारी देवी ने अपने अपने वार्ड में काढ़ा वितरण करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, एडवोकेट विनोद कुमार जोशी, गौरीशंकर जाजड़ा, कालूसिंह राजपुरोहित इत्यादि ने सहयोग किया।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular