Monday, June 22, 2026
Hometrendingकोरोना से जल्द मिलेगी निजात, DRDO की दवा को मंजूरी, मरीज जल्द...

कोरोना से जल्द मिलेगी निजात, DRDO की दवा को मंजूरी, मरीज जल्द रिकवर होते हैं, ऑक्सीजन लेवल में भी होता है सुधार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

दिल्ली। भारत में वैसे तो टीकाकरण का अभियान जोरों से चल रहा है। फिर भी संक्रमितों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है।  कोरोना महामारी के चलते हर तरफ बुरी खबरें आ रही है। लेकिन इस बीच एक राहत भरी ख़बर ये सामने आ रही है की ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने शनिवार को ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-DG) दवा से कोरोना के इलाज को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया है। कोरोना संक्रमित मरीज के लिए यह एक वैकल्पिक इलाज होगा। जिन मरीजों पर इस दवा का इस्तेमाल किया गया, उनकी कोरोना (RT-PCR) रिपोर्ट निगेटिव आई।

ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-DG) दवा से कोरोना मरीजों में संक्रमण की ग्रोथ रोककर उन्हें तेजी से रिकवर करने में मदद करती है। 2-DG दवा को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (DRDO) की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी की मदद से तैयार किया है। शुरुआती ट्रायल में पता चला है कि इससे मरीज के ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार होता है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!