Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर: युवा कांग्रेस ने 15 वार्डों में किया सेनेटाइजेशन...

बीकानेर: युवा कांग्रेस ने 15 वार्डों में किया सेनेटाइजेशन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com युवा कांग्रेस की ओर से शहर में सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के इस अभियान के तहत अब तक गंगाशहर,भीनाशहर एवं छबीली घाटी में भी किया हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया है।

राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में बीते एक सप्ताह में वार्डवार सेनेटाइजेशन किया जा रहा है, अब तक 15 वार्ड में यह कार्य हो चुका है। गंगाशहर के प्रमुख मार्गों सहित भीनाशहर क्षेत्र में अमरपुरा बास में भीखराम मेघवाल व टीम उनकी टीम यह कार्य कर रही है।

वहीं सिंघियों के चौक वार्ड नं. 61 के पार्षद प्रत्याशी विजयप्रकाश भादाणी,भादाणी पुरोहित पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप भादाणी, बॉडी बिल्डर गर्वित व्यास ने छबीली घाटी लक्ष्मीनाथजी घाटी क्षेत्र में सेनेटाइजर किया है। इस अवसर पर अरुण व्यास ने बताया की अब तक 15 वार्डो को सेनेटाइजेशन का कार्य हो चुका है, आमजन के लिए अभियान जारी रहेगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!