Sunday, June 14, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : सीताराम भवन का एक भाग सीज, 25 हजार रूपए जुर्माना

बीकानेर : सीताराम भवन का एक भाग सीज, 25 हजार रूपए जुर्माना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना गाइड लाइन की पालना को लेकर सिस्‍टम अब सख्‍ती के मूड में आ गया है। इसी क्रम में आज सीताराम भवन के भाग-1 को आगामी आदेशों तक सीज कर दिया गया है।

उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को जोइंट इन्फोर्समेंट टीम द्वारा किए गए संयुक्त निरीक्षण के दौरान सीताराम भवन के भाग-1 में आयोजित एक विवाह समारोह में 100 से अधिक लोग एकत्रित थे। इस प्रकार अधिकतम 50 मेहमानों की गाइडलाइन की अवहेलना किए जाने पर आयोजकों के विरूद्ध 25 हजार रूपए का जुर्माना लगया गया। इसी श्रृंखला में गुरुवार सुबह उपखण्ड अधिकारी ने सीताराम भवन के भाग-1 को आगामी आदेशों तक सीज कर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!