Monday, June 15, 2026
Hometrendingबीकानेर: जिला अस्पताल में बढ़ेंगे आक्सीजन के बेड,, बता रहे है अधीक्षक...

बीकानेर: जिला अस्पताल में बढ़ेंगे आक्सीजन के बेड,, बता रहे है अधीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए अगल से कोविड केयर सेन्टर शुरू किया गया है। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अधीक्षक डॉ.प्रवीण चतुर्वेदी ने ‘अभय इंडिया’ के साथ बातचीत की।

Preview YouTube video सैटेलाइट जिला अस्पताल में बढ़ेंगे ऑक्सीजन के बेड, बता रहे हैं डा. प्रवीण चतुर्वेदी

उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए अगल से केयर सेन्टर स्थापित किया गया। जहां पर मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से की जा रही है। साथ ही 30 बेड की सुविधा है।

चतुर्वेदी ने बताया कि इस कोविड केयर सेन्टर को एक भामाशाह संस्था ने गोद लिया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अस्पताल में ऑक्सीजन बेड बढ़ाए जाएंगे। अधीक्षक के अनुसार जिला अस्पताल होने के लिहाज से यहां पर मरीजों के लिए सुविधाएं फिलहाल पर्याप्त है, आने वाले दिनों में इसमें इजाफा किया जाएगा।

गाइड लाइन की पालना अनिवार्य…

अस्पताल अधीक्षक डॉ.चतुर्वेदी के अनुसार यहां पर कोविड गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित की गई है। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं है। स्टाफ के साथ ही यहां आने प्रत्येक मरीज के मास्क अनिवार्य है, पंजीयन कराते समय सामाजिक दूरी की पालना कराई जाती है।

Preview YouTube video सैटेलाइट अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए बढ़ाई है सुविधाएं, बता रहे हैं नोडल अधिकारी डॉ. सी.एल. सोनी

भर्ती की सुविधा की गई है:डॉ.सोनी

जिला अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉ.सीएल सोनी के अनुसार अस्पताल में कोविड मरीजों को भर्ती करने की सुविधा भी की गई है।

अभी वर्तमान में तीन मरीज भर्ती है। यहां कोविड केयर सेन्टर में 30 बेड की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसमें आने वाले मरीजों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। खासकर मास्क, दो गज दूरी बनी रहे इसका ध्यान रखा जाता है। अस्पताल में कोविड जांच, टीकाकरण की सुविधा भी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!