Hometrendingमुख्यमंत्री गहलोत चिंतित, कहा प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़...

मुख्यमंत्री गहलोत चिंतित, कहा प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही…

जयपुर abhayindia.com प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना महामारी को लेकर बेहद चिंतित है आज गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विट करते हुए लिखा की मैं बहुत चिंतित हूं कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के साथ दवाइयों और ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए लगातार संपर्क में है। जब तक कोविड प्रोटोकॉल की पालना सही तरीके से नहीं होगी संक्रमण की चैन नहीं टूट सकती है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा की मुख्य बात यह है कि जब तक आमजन जन अनुशासन पखवाड़े की गाइडलाइंस और कोरोना प्रोटोकॉल का अच्छी तरह से पालन नहीं करेंगे तब तक इस घातक कोरोना संक्रमण पर काबू पाना संभव नहीं होगा।

हम आपको बता दें की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना महामारी के दौरान लगातार अपने मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे है और प्रदेश में संक्रमण की चैन को ख़त्म करने का प्रयास कर रहे है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular