Hometrendingबीकानेर में 29 अप्रेल से एक-एक दिन के अन्तराल से होगी जलापूर्ति,...

बीकानेर में 29 अप्रेल से एक-एक दिन के अन्तराल से होगी जलापूर्ति, जोनवार व्यवस्था निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर…

बीकानेर abhayindia.com जिले में नहरबंदी चल रही है। यह 22 मार्च से 28 मई तक प्रस्तावित है। इस बीच अब 28 अप्रेल से पूर्णत: नहरबंदी होने जा रही है। इसको देखते हुए 29 अप्रेल से शहर में एक-एक दिन के अन्तराल में पानी आपूर्ति की जाएगी।

शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता के अनुसार शहर की जल वितरण व्यवस्था को जोनवार निर्धारित किया गया है। सम व विषम संख्या की तिथियों में प्रस्तावित जल वितरण किया जाएगा।

यह रहेगा प्रथम जोन क्षेत्र (29 से विषम संख्या तिथि)

जेल वेल टंकी से जुड़ा क्षेत्र: कोटगेट, फड़बाजार,(पठान मोहल्ला), जोशीवाड़ा, कसाई बारी, छीपों का मोहल्ला, गुजरों को मोहल्ला, धोबी तलाई, स्टेशन रोड, केईएम रोड, भैंरूजी गली, मॉर्डन मार्केट आदि क्षेत्र।

गोगागेट टंकी से जुड़ा क्षेत्र: गुजरों को मोहल्ला, बांद्रा बास, शर्मा कॉलोनी, सेन्ट्रल जेल, बीछवाल, बीछवाल गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, चेतक कैम्पस, शुष्क बागवानी परिसर, आरएसी तृतीय व दशम, पुलिस मोटर ड्राईविंग स्कूल आदि क्षेत्र।

करणीनगर उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्र: करणीनगर, गांधी नगर, कैलाशपुरी, समता नगर, रामपुरा बस्ती, एफसीआई गोदाम के पास का क्षेत्र, मुक्ता प्रसाद नगर के सभी सेक्टर, सर्वोदय बस्ती आदि।

नत्थूसर गेट टंकी से जुड़े क्षेत्र: बारह गुवाड, साले की होली, मोहता चौक, दम्माणी चौक, बिन्नाणी चौक, तेलीवाड़ा, चूनगरों का मोहल्ला, सोनगिरी कुआं, पारीक चौक, जनता प्याऊ, करमीसर आदि।

नया शहर टंकी से जुड़ा क्षेत्र: चौखूंटी, जस्सूसर गेट, नत्थूसरबास, पूगल रोड, नाल रोड क्षेत्र, बंगला नगर आदि।

लक्ष्मीनाथजी मंदिर टंकी: आचार्यों का चौक, ढढ्ढों का मोहल्ला, बड़ा बाजार, लोहारों का मोहल्ला, छबीली घाटी, बागडिय़ों का मोहल्ला, नाहटों का चौक, रामपुरिया, सुथारों की छोटी बड़ी गुवाड़, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, हंसा गेस्ट हाउस, जैन कॉलेज रोड न.५ आदि क्षेत्र।

यह रहेगा द्वितीय जोन क्षेत्र (30 अप्रेल से सभी सम संख्या तिथि)

स्टेडियम टंकी से जुड़े क्षेत्र: गिन्नाणी, सादूल कॉलोनी, घावडिया, हनुमान हत्था, माजीसा का बास, रथखाना, इंद्रा कॉलोनी,भुट्टों का बास क्षेत्र।

सांखू डेरा से जुड़े क्षेत्र: कमला कॉलोनी, फड़ बाजार, सुभाषपुरा, कुचीलपुरा, अमरसिंहपुरा, विवेक नगर, पजाबगिरान, जयनारायण व्यास कॉलोनी के सभी सेक्टर, चाणक्य नगर, शिवबाड़ी, तिलक नगर, खतूरिया कॉलोनी क्षेत्र।

नागणेचीजी टंकी से जुड़े क्षेत्र: साउथ विस्तार पवनपुरी, पटेल नगर, शास्त्री नगर, नागणेचीजी स्कीम, वल्लभ गार्डन,सांगलपुरा आदि क्षेत्र।

रानी बाजार उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्र: रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र रोड न.1 से 11 तक, घड़सीसर, पंचमुखा, भगवानानपुरा, चौपड़ा कटला से पहले तक का क्षेात्र, तिलक नगर व आसपाास क क्षेत्र आदि।

भीनासर टंकी से जुड़ा क्षेत्र: हरिराम जी मंदिर, सेठिया मोहल्ला, मेघवाल मोहल्ला, किसमीदेसर आदि।

गंगाशहर टंकी से जुड़ा क्षेत्र: सुजानदेसर, अमरपुरा बास, चौपड़ा बाड़ी, खारिया टंकी से जुड़ा शिवा बस्ती, इंद्रा चौक, चोरडिया चौक, करनाणी मोहल्ला, सूर्य नगर क्षेत्र, चौधरी कॉलोनी, आदर्श स्कूल के पास, सुजानदेसर, श्रीरामसर, अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी आदि क्षेत्र।

मितव्ययता से करें पानी का उपयोग: कल्ला

BD Kalla
BD Kalla

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने नहरबंदी के दौरान पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने एवं इसे व्यर्थ नहीं बहाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि जल का उपयोग मित्व्ययता से करें, जिससे विषम परिस्थितियों से बचा जा सके। अपने घर के शौचालयमें डबल बटन की टंकी लगवाएं।

छोटी आवश्यकता पर छोटा बटन एवं बड़ी आवश्यकता पर बड़ा बटन दबाकर पानी बचाएं। गिलास एवं लोटे में पानी लेकर दातुंन, कुल्ला करें। पानी के दुरुपयों से बचे। बर्तन साफ करने में सीमित जल का उपयोग करें। जल की बचत हमारे सुखद भविष्य का निर्माण करेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular