बीकानेर abhayindia.com कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग लंबी दूरी की यात्राओं से परहेज करने लग गए हैं।
इसके चलते रेलवे का यात्रीभार घट रहा है। ऐसे में अब रेलवे कम यात्रीभार वाली ट्रेनों को रद्द कर रहा है। उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार रतलाम मंडल की ओर से कम यात्री भार के कारण ट्रेन संख्या 09333/34, इंदौर-बीकानेर-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन 23 अप्रेल से 20 मई तक रद्द कर दिया गया है ।
अम्बाला-श्रीगंगानगर ट्रेन रद्द…
इसी तरह कम यात्रीभार के चलते उत्तर रेलवे ने अम्बाला कैंट-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन को रद्द किया है। ट्रेन संख्या 04525/04526, अम्बाला कैंट-श्रीगंगानगर-अम्बाला कैंट स्पेशल ट्रेन 24 अप्रेल से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी।






















