Homeबीकानेरबीकानेर में कोरोना से लड़ाई जिताने के लिए एक बार फिर सहयोगी...

बीकानेर में कोरोना से लड़ाई जिताने के लिए एक बार फिर सहयोगी बनेंगे पूर्व सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना से लड़ाई जिताने के लिए पूर्व सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा एक बार फिर सहयोगी बनेंगे। कलक्‍टर नमित मेहता ने डॉ. मीणा को बीकानेर बुलवा लिया है। डॉ. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि सचिवालय से उन्‍हें बीकानेर कलक्‍ट्रेट कार्यालय में ज्‍वॉइन करने का आदेश हुआ है। वे कलक्‍टर नमित मेहता के निर्देशन में कोविड मैनेजमेंट में सहयोगी बनेंगे। डॉ. मीणा बुधवार को ज्‍वॉइन करेंगे।

आपको बता दें कि पूर्व सीएमएचओ डॉ. मीणा ने पिछले साल कोरोनाकाल में दिन-रात एक करते हुए अपनी डयूटी निभाई थी। लिहाजा कोरोना को नियंत्रण में उनकी भूमिका अहम मानी गई। संभवत: इसे देखते हुए ही उन्‍हें दुबारा यहां भेजा गया है। बीकानेर में सीएमएचओ पद को लेकर उनका मामला अभी न्‍यायालय में विचाराधीन है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular