









बीकानेर abhayindia.com शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर से सटती मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बंद मकानों में चोर सेंधमारी कर रहे हैं।
मुरलीधर व्यास नगर के डी-सेक्टर में राजेश उपाध्याय के बंद पड़े मकान में चोर हाथ साफ कर गए। चोरी की वारदात का पता आज सुबह जब राजेश के ससूर सत्यनारायण घर का ताला खोलकर सार-संभाल लेने गए तो देखा कि अंदर दरवाजे टूट हुए थे, सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
चोरी की आशंका पर सत्यनारायण ने नया शहर पुलिस को सूचना दी, इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। चोरी में कितना सामान, नकदी या जेवरात चोरी हुए है, इसका पता मकान मालिक के बीकानेर आने पर ही चल सकेगा। गौरतलब है कि चोरों के हौसले बुलंद है, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बंद मकानों में चोरियां हो रही है।
















