Sunday, June 21, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान : कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा होगी जल्‍द, जिलाध्‍यक्ष भी...

राजस्‍थान : कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा होगी जल्‍द, जिलाध्‍यक्ष भी बदलेंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कोरोना संकटकाल के चलते अटकी प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा अब इसी महीने कभी भी हो सकती है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने कहा है कि कार्यकारिणी को लेकर एक्सरसाइज पूरी कर ली गई है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। डोटासरा के अनुसार, प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा के बीच सीएम निवास पर कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों के साथ ही निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को विचार-विमर्श हुआ।

बताया जा रहा है कि इस दौरान ज्यादातर नामों को लेकर अंतिम राय बन गई है। कार्यकारिणी में क्षेत्र, जाति सहित कई अन्‍य समीकरणों पर ध्‍यान दिया जा रहा है। कार्यकारिणी में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट की कार्यकारिणी के समय के नेताओं को भी स्थान मिलेगा या नहीं? इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!