Wednesday, June 24, 2026
Homeबीकानेरराजस्थान रोड़वेज: दिव्यांग रोगी के साथ एक सहयोगी को भी मिलेगी नि:शुल्क...

राजस्थान रोड़वेज: दिव्यांग रोगी के साथ एक सहयोगी को भी मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर.जयपुर Abhayindia.com राजस्थान रोड़वेज की विभिन्न श्रेणी की बसों में दिव्यांग, कुष्ठ रोगी एवं उसके एक सहयोगी को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के अनुसार राजस्थान रोड़वेज की ओर से पूर्व में विषेशयोग्यजनों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा एवं कुष्ठ रोगी जो दिव्यांग ंनहीं है उन्हें यात्रा किराए में 75 प्रतिशत रियायत राज्य सरकार के निर्देशानुसार दी जा रही है।

लेकिन अब राज्य सरकार की मंशा के अनुसार दिव्यांग कुष्ठ रोगियों एवं उसके एक सहयोगी को भी नि:शुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने का निर्णय लिया है। यह यात्रा सुविधा निगम की सभी दु्रतगामी,साधारण बसों में लागू होगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!