









बीकानेरAbhayindia.comऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मंगलवार को सौन्दर्यकरण के कार्यों का शिलान्यास किया।
यह सौन्दर्यकरण कार्य लक्ष्मीनाथ मंदिर से कुम्हारो के बास तक 1.5 किलोमीटर सड़क सौन्दर्यकरण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया। लक्ष्मीनाथ मंदिर से तेरापंथ भवन होते हुए कुम्हारों के बास तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क के सौन्दर्यकरण और चैड़ाईकरण के कार्य पर 71.21 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर विकास न्यास सचिव मेघराज मीना, अधिशाषी अभियंता भंवरू खां, औदयोगिक वाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के सदस्य रमेश कुमार अग्रवाल (कालू), प्रमोद खचांजी, नवरतन सिंघवी उपेन्द्र श्रीमाली ऑनलाईन माध्यम से जुड़े।
















