Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर : जिला कलक्टर ने कोविड-19 के मद्देनजर किया सिटी राउण्ड 

बीकानेर : जिला कलक्टर ने कोविड-19 के मद्देनजर किया सिटी राउण्ड 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सिटी भ्रमण पर रहे। मेहता सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (सिटी) सुनीता चौधरी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पवन मीना सहित कोविड-19 को लेकर नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट के साथ सिटी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर,मार्केट की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान ट्राफिक पुलिस के जवान मोटर साइकिल पर और संबंधित थानों के थानाधिकारी की गाड़ी पर पब्लिक एड्रस सिस्टम से आमजन को कोरोना संक्रमण के प्रति सावचेत कर रहे थे। गाड़ियों के सायरन की आवाज से भीड़ वाले क्षेत्र में ट्राफिक को नियंत्रित किया गया।

जिला कलक्टर ने सार्दुल सर्किल, महात्मा गांधी रोड़, सांखला फांटा रेलवे क्राॅसिंग, स्टेशन रोड़, गंगाशहर रोड़, रावतमल कोचर सर्किल पुलिस नाका, गंगाशहर मैन मार्केट, गांधी चैक, नोखा रोड पुलिस नाका,गोगा गेट सर्किल, रानी बाजार, रेलवे ओवर ब्रिज, मेडिकल काॅलेज, अम्बेडकर सर्किल,होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उक्त क्षेत्रों में ट्राफिक और भीड़ आदि का जायजा लिया। उन्होंने आमजन तथा व्यापारिक संस्थानों में कोविड-19 की जारी एडवाइजरी का पालना के देखा।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!