Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर : महिला सुरक्षा के लिए चलेगा ’आवाज एक अभियान’

बीकानेर : महिला सुरक्षा के लिए चलेगा ’आवाज एक अभियान’

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए जिले में आवाज एक अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों व कानूनों के प्रति सजग करने और समाज में महिला सुरक्षा व सम्मान की भावना जागृत करने के प्रयास किए जाएंगे।

मेहता ने बताया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से चलाए जाने वाले इस आवाज में आम जन के साथ स्वयंसेवी संगठनों व महिला संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो। इसके लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिला अधिकारों की जागरूकता के साथ-साथ महिला सुरक्षा के लिए काम कर रही विभिन्न एजेंसियां इस संबंध में समन्वय करते हुए अभियान को सफल बनाने की दिशा में काम करेगी। जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में आयोजित बैठक में ही निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी  सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!