Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरग्रेड पे की मांग को लेकर दिया धरना...

ग्रेड पे की मांग को लेकर दिया धरना…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया।

इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने कहा कि संगठन के मांग पत्र पर राज्य सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं किया। इससे कर्मचारियों में रोष है। अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए कोरोना की गाइडलाइन की पालना के साथ आज चार लोगों ने धरना दिया। इसमें मनीष विधानी,जितेंद्र गहलोत,विक्रम जोशी व देवेंद्र प्रसाद व्यास शामिल हुए।

इन मांगों को लेकर धरना…

कनिष्ठ सहायको को विशेष समर का दर्जा देते हुए, उनकी ग्रेड पर 3600 करने, मंत्रालयिक कर्मचारियों सचिवालय सम्मान वेतन भत्ते पदोन्नति अवसर दिया जाए,वेतन कटौती वापस ली जाए, नवनियुक्त कनिष्ठ साहयकों की परिवेदना निस्तारण जल्द हो,बोनस की स्वीकृति शीघ्र की जाए।

नहीं तो करेंगे हड़ताल…

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों को मानना चाहिए, अन्यथा मंत्रालयिक कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे, किसी भी वक्त वह पेन डाउन हड़ताल की घोषणा कर सकते हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!