Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरईसीबी कार्मिकों का धरना जारी, पुतला फूंककर जताया रोष...

ईसीबी कार्मिकों का धरना जारी, पुतला फूंककर जताया रोष…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com अभियांत्रिकी महाविद्यालय के कार्मिकों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। अक्रोशित कर्मचारियों ने तकनीकी मंत्री का पुतला फूंका।
रेक्टा अध्यक्ष डॉ.शौकत अली ने कहा कि अभियंत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के कार्मिक बीते सात माह से वेतन को तरस रहे हैं। इसमें शैक्षणिक और अशैक्षणिक कार्मिकों ने भागीदारी निभाई। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ अब वर्तमान एवं पूर्व छात्र भी इसमें शामिल हो गए है।

कार्मिकों ने एक स्वर में कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को कार्मिक सद्धबुद्धि यज्ञ किया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए सुभाष सोनगरा ने कहा कि पिछले सात माह से सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य यथावत जारी रखे हुए थे, उन्हें उम्मीद थी की संवेदनशील सरकार मदद जरूर करेगी

लेकिन उनके सब्र का बांध टूटा और वे सभी आंदोलन पर उतर आए हैं। धरने को डॉ विकास शर्मा , राजेंद्र सिंह शेखावत,राहुल राज चौधरी, मनोज कुड़ी, ऋतुुराज सोनी, डॉ.प्रवीण पुरोहित, डॉ विनोद चौधरी, चंद्रशेखर राजोरिया, डॉ देवेंद्र गहलोत,डॉ मनोज सिंह शेखावत, ओम प्रकाश, उदय व्यास आदि थे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!