बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी सहित मांगों को लेकर आज शिक्षा मंत्री गोविन्द ङ्क्षसह डोटासरा से मुलाकात की।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य एवं संस्थापक सदस्य मदनमोहन व्यास प्रवास पर दो मांग पत्र सौंपकर मंत्री से वार्ता की। जिसमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक को ग्रेड पे 3600 देने सहित पांच सूत्रीय मांग शामिल हैं,
साथ ही दूसरे मांगपत्र में शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक सेवा के संस्थापन अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर वर्ष 2019-20एवं 2020-21की डीपीसी करवाने एवं पदस्थापन 15 दिवस में करने की मांग उठाई।
















