बीकानेर abhayindia.com गांधी जयंती के अवसर पर बीकानेर के अध्यापक रामचंद्र स्वामी को दिल्ली में ग्लोबल गांधी पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
महात्मा गांधी के 151 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज स्वर्ण भारत परिवार, दिशा फाउण्डेशन और उदय कौशल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय “इंटरनेशनल यूथ डेवलपमेन्ट और ग्लोबल गांधी पीस कॉन्फ्रेंस व अवार्ड्स 2020” का आयोजन किया गया जहां 30 से अधिक देशों के युवा प्रतिनिधि शामिल हुए, जिसमें अमरीका, ऑस्ट्रेलिया , घाना, केमरून, नेपाल, श्रीलंका सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लिए, करीब 21 व्यक्तियों का चयन नेशनल पीस डेलीगेट के रूप में किया गया, साथ ही देश के 51 लोगो को ग्लोबल गाँधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मीडिया को जानकारी देते हुए स्वर्ण भारत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पण्डित के अनुसार इस कांफ्रेंस में 30 देशों के 150 युवा शामिल हुए। 30 युवाओं को नेक्सट जेन स्पीकर का पद दिया गया जिन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर शांति कायम करने के लिए चलाये जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की एवं विश्व के 21 देशों के युवाओं को ग्लोबल पीस एम्बेस्डर का पद दिया गया जो पूरे विश्व को शांति का संदेश देंगे तथा व्यक्तिगत स्तर पर शांति स्थापित करने हेतु दिन रात एक करने वाले 51 व्यक्तियों को ग्लोबल गांधी पीस सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया।
यह आयोजन स्वर्ण भारत परिवार, दिशा फ़ाउंडेशन, उदय कौशल फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाइन वेबिनार द्वारा आयोजित किया गया। इस कॉन्फ्रेंस का ऑनलाइन प्रसारण भारत सहित नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, अमेरिका, भूटान, अफ़ग़ानिस्तान ऑस्ट्रेलिया, कैमरून, नाइजीरिया, घाना, दुबई आदि देशों में हुआ।















