Homeबीकानेरकेन्द्र सरकार ने चलाई जनहित की योजनाएं, आत्म निर्भर भारत अभियान का...

केन्द्र सरकार ने चलाई जनहित की योजनाएं, आत्म निर्भर भारत अभियान का समापन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  आज सांसद सेवा केन्द्र में आत्म निर्भर भारत अभियान का समापन हुआ।  कार्यक्रम में अर्जुनराम मेघवाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि उज्जवला योजना प्रधानमंत्री के के सोच का साकार रूप् है। इसका फायदा आज जरुरतमंदों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वन पर ही भारतीय नागरिकों ने प्रेरित होकर सब्सिडी का त्याग किया जिसके कारण आज कई गरीब परिवार उज्जवला योजना से लाभान्वित हो रहे है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार सभी खादी का प्रयोग करे जिससे लोकल फोर वोकल का बढ़ावा मिले। आज सांसद सेवा केन्द्र में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को माला, शॉल एवं खादी के वस्त्रों का वितरण किया गया। बीकानेर संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत ने कहा कि कोरोना काल में बीकानेर वासियों के लिए किए गए कार्यों को सभी ने सराहना की है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सांसद सेवा केन्द्र की ओर से सेवा सप्ताह एवं कोरोना काल में जो कार्य किए गए, उनकी निरन्तर जनसुनवाई की जा रही है पूर्व शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने केन्द्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनहित कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रामगोपाल सुथार,श्याम सिंह हाडला आरती आचार्य आदि ने विचार रखे।

भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र में आए सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर शहर महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, जे.पी. व्यास, राजा सेवग, डॉ. अशोक मीणा, कोडाराम भादू डॉ. मीना आसोपा, प्रोमिला गोतम, बिन्दू सुथार, विजय लक्ष्मी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular