नागौर Abhayindia.com गांधी जयंती के अवसर पर उपखण्ड कार्यालय मेड़ता में स्थित गांधी वाटिका में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष मोहनराम जाखड़,प्रचार मंत्री रतनलाल थानवी एवं जेके व्हाईट के सेवानिवृत्त सीनियर मेनेजर रामराज व्यास के सानिध्य में गांधी जयंती मनाई गई इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी ने बताया की गांधी वाटिका का निर्माण 2016 में जिला कलेक्टर राजन विशाल एंव जेके व्हाईट की ओर से कराया गया था, इसमें गांधी प्रतिमा व सर्किल निर्माण के लिए सीपी झगड़ावत ने सहयोग राशि प्रदान की थी, थानवी ने बताया कि कोर्ट परिसर में उपखण्ड कार्यालय के सामने पार्क बना हुआ था जिसमें गांधी की प्रतिमा लगाकर गांधी वाटिका बनाई गई।
आज पेंशनर समाज के अध्यक्ष ,प्रचार मंत्री एंव जेके व्हाईट के सीनियर मेनेजर का माला पहनाकर समान किया गया उन्हें सम्मान स्वरूप डायरी एंव पेन भेंट किया गया। वहीं परिसर में नि शुल्क सेवा भाव से कार्य करने वाले मुकेश गिरपड़े का माला पहनाकर व उन्हें नई ड्रेस भेंट की गई। इस अवसर पर अनिल थानवी, मोहनराम जाखड़ , रतनलाल थानवी सुमित मित्तल,रामराज व्यास, हस्तीमल सारस्वत,रामविलास दाधीच आदि मौजूद रहे।















