Homeबीकानेरप्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में बैंचें भेंट, रोटे्रक्ट क्लब की पहल...

प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में बैंचें भेंट, रोटे्रक्ट क्लब की पहल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com गांधी जयंती के अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में बैंच भेंट की गई। ताकि आने वाले लोगों को बैठने की सुविधा मिल सके।

बीकानेर के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर आम जन की सुविधा के लिए क्लब के तत्वावधान में बीस बैंच स्थापित करने का प्रकल्प आज दो अक्टूबर से लिया गया है।

प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, गंगाशहर में राजेश चूरा के परिवार की ओर से मोहनी देवी आसाराम चूरा मेमोरियल ट्रस्ट एवं योगी बागड़ी के परिवार की ओर से श्यामसुंदर बागड़ी के आर्थिक सहयोग से एक-एक बैंच स्थापित की गई है। इनका लोकार्पण आज राजेश चूरा ने किया

यहां है प्रस्तावित…

आगामी कड़ी में ईएसआई अस्पताल, भ्रमण पथ एवं जगन्नाथ मंदिर में विभिन्न बैंच स्थापित करवाई जा रही है। इस अवसर पर रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी विनय हर्ष, केशव बिहानी एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के सचिव बनवारी लाल शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular