बीकानेरAbhayindia.com कोरोना संक्रमण के दौर में सामूहिक रूप से होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध है। इसके चलते इस बार पुरुषोत्तम माह(अधिकमास) में आस्थावान लोगों को भागवत कथाओं के श्रवण से वंचित रहना पड़ रहा है।
ऐसे श्रद्धालुओं के लिए बीकानेर के भागवताचार्य पंडित सुनील व्यास 2 अक्टूबर से ऑनलाइन भागवत कथा करेंगे। पंडित सुनील व्यास ने बताया कि कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों के मोक्षार्थ व सकल कल्याण की भावना के साथ भागवत कथा की जाएगी।
श्री माजीसा सत्संग समिति के तत्वावधान में होने वाली कथा का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया (फेसबुक, यू-ट्यूब) पर लाइन प्रसारण रहेगा। कथा 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगी।













