Homeबीकानेरटिकटों की बुकिंग के लिए रोडवेज करेगा एजेन्टों की नियुक्ति...

टिकटों की बुकिंग के लिए रोडवेज करेगा एजेन्टों की नियुक्ति…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर/जयपुरAbhayindia.com रोडवेज में टिकट बुकिंग के लिए एजेन्टों की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यतौर पर उन बुकिंग घरों पर एजेन्ट बिठाए जाएंगे जिनकी प्रतिदिन औसत राजस्व 2500 रुपए से भी कम है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेषक नवीन जैन की अध्यक्षता में राजस्व के सम्बन्ध में मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि 2500 रुपए से कम औसत राजस्व की बुकिंग घरों पर एजेन्टों की नियुक्ति की जाएगी।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन के अनुसार राज्य भर में 324 बुकिंग घरों पर 415 कर्मचारी कार्य कर रहे है। इनमें से 15 बुकिंग घरों की प्रतिदिन औसत राजस्व 2500 रुपए से भी कम है इसके अलावा काफी संख्या में बुकिंग घरों के राजस्व कार्य कर रहे कर्मचारी की मासिक वेतन से भी कम है।

इसलिए इन बुकिंग घरों पर कर्मचारी लगाने का कोई औचित्य नहीं है एवं एजेन्ट नियुक्त करने से लोगो को रोजगार भी मिलेगा एवं रोडवेज में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए इन कर्मचारियों से अन्य कार्य लिया जा सकेगा।

राजस्थान रोड़वेज के सीएमडी नवीन जैन ने बताया कि कई बस स्टेण्डों पर अलग-अलग शहर की साईड जाने वाली बसों के लिए अलग-अलग विण्डों बनाई हुई है लेकिन उन विण्डों पर भी बहुत कम राजस्व या टिकिट बुकिंग हो रही है, ऐसे में इन विण्डों को भी मर्जर किए जाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कर्मचारियों कों मार्गो पर भेजा जाए जिससे परिचालकों की कमी की पूर्ति हो सकें।

रोडवेज का स्थापना दिवस मनाया…

बीकानेर आगार के केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर आज रोडवेज का ५७वां स्थापना दिवस मनाया गया। आगार प्रबंधक सुधीर दीक्षित ने कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनको प्रोत्साहित किया। इस मौके पर रोडवेज कार्मिकों ने यात्रियों और स्टाफ में मिठाई बांटी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular