Hometrendingबीकानेर क्राइम : कारोबारी के खिलाफ संगीन मामला, केस दर्ज

बीकानेर क्राइम : कारोबारी के खिलाफ संगीन मामला, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहर के अंत्योदय नगर में एक कारोबारी के खिलाफ संगीन मामला दर्ज हुआ है। पुलिस दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कारोबारी ने बेहोशी के हालत में अपनी महिला कार्मिक के साथ दुष्कर्म कर उसके अश्‍लील फोटो खींच लिए और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक उसका देह शोषण करता रहा। आरोप है कि उसने पीडि़ता की नाबालिग बेटियों को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पता चला है कि खुद की ओर बेटियों की जिंदगी तबाह होने से आहत पीडि़ता ने पिछले दिनों खुदकुशी करने का भी प्रयास किया था। संगीन श्रेणी के इस मामले की जांच कर रहे नया शहर सीआई भवानीसिंह ने बताया कि पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि अन्त्योदय नगर निवासी भारत पारीक उर्फ बंटी पुत्र वेदनाथ पारीक ने उसे पानी में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी जिससे उसे गहरी नींद आ गई।

उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटोग्राफ अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिये। जिसको वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक देह शोषण करता रहा और उन फोटोग्राफर्स के जरिये पीडि़ता की नाबालिग पुत्रियों के साथ भी आरोपी ने खोटा काम किया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!