Hometrendingबीकानेर : गुस्साएं लोगों ने लगा दिया अन्सल सुशान्त सिटी ऑफिस के...

बीकानेर : गुस्साएं लोगों ने लगा दिया अन्सल सुशान्त सिटी ऑफिस के ताला

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नाल रोड़ स्थित अन्सल सुशान्त सिटी कॉलोनी में कायम समस्याओं से आक्रोशित हुए कॉलोनी वासियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉलोनी के सिटी ऑफिस के ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारी लोगों का कहना है कि कॉलोनी में भूखण्ड देते समय किये गये वादों के मुताबिक आज तक किसी बात को पुरा नही किया गया है।

कॉलोनी की चारदीवारी सहित तारबंदी टूटी हुई हैं जिससे असुरक्षित हैं। पेयजल सप्लाई की व्यवस्था भी गड़बड़ाई हुई है। सीवरेज व चेम्बर की स्थिति खराब है कोई सुध नहीं ले रहा है। वर्षा के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। वाटर हार्वेस्टिंग एवं रि-साइकलिन का काम भी बाकी है। रोड लाईट की समस्या काफी समय से व्याप्त है। प्रदर्शन करने वालों में गजेन्द्र कुमावत, रामलाल, किशन लाल सोलंकी, विशाल समेत बड़ी तादाद में स्थानीय लोग शामिल थे।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!