Hometrendingवेटरनरी ने जयमलसर में शुरू किया तालाब के जीर्णाेद्वार का काम

वेटरनरी ने जयमलसर में शुरू किया तालाब के जीर्णाेद्वार का काम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com वेटरनरी विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गांव जयमलसर के सार्वजनिक तालाब के जीर्णोद्वार का कार्य यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पोसिबिलिटी के तहत शुक्रवार से शुरू हुआ। राजुवास के कुलसचिव अजीत सिंह राजावत और प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. आर.के. धूडिय़ा ने श्रमदान कर कार्य शुरू किया।

 

श्रमदान में वेटरनरी विश्वविद्यालय और ग्राम पंचायत ने संयुक्त रूप से संसाधन लगाकर तालाब का जीर्णोद्वार किया। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. धूडिय़ा ने बताया कि जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर लगाकर पक्के तालाब में जमे मलबे को बाहर किया गया।

तालाब के जलग्रहण क्षेत्र में भी साफ-सफाई करके बारिश के पानी के आवक मार्ग को दुरूस्त कर दिया गया। जीर्णोंद्वार कार्य में समन्वयक डॉ. नीरज कुमार शर्मा, पूर्व सरपंच पवन रामावत, प्रभु सिंह और कृपादान ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!