Hometrendingप्रीडीएलएड के अभ्यर्थी 1 से 5 अगस्त तक त्रुटियों में कर सकेंगे...

प्रीडीएलएड के अभ्यर्थी 1 से 5 अगस्त तक त्रुटियों में कर सकेंगे सुधार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग के पंजीयक कार्यालय की ओर से 30 अगस्त को प्रस्तावित  प्रीडीएलएड परीक्षा को लेकर 6 लाख 72 हजार 821 आवेदन पंजीकृत हुए है। परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई थी।

सुधार 1 से 5 अगस्त तक 

आवेदनों में जो त्रुटियां रह गई है, उसे अभ्यर्थी अब 1 से 5 अगस्त तक सुधार सकते हैं। समन्वयक शिव प्रसाद के अनुसार परीक्षा के लिए अधिकृत वेबसाइट पर ‘करेक्शन पैनल’ के माध्यम से अभ्यर्थी अपने मूल पहचान एवं नाम, पंजीयन क्रमांक एव पाठ्यक्रम के नाम के अतिरिक्त सभी प्रकार की प्रविष्टियों में 50  रुपए का टोकन शुल्क अदा कर संशोधन कर सकेंगे।

 

अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से स्वयं अपने से संबंधित सूचनाओं में सुधार कर सकेंगे। उन्हें मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्मस से त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा।

इन जिलों से इतने आवेदन

प्रीडीएलएड परीक्षा के लिए जिलों में अधिकृत जिला नोडल अधिकारी एवं सह जिला नोडल अधिकारी परीक्षा केन्द्र निर्धारण कर चुके है, परीक्षा के लिए विभाग स्तर पर तैयारियां चल रही है।

परीक्षा के लिए जयपुर जिले से 52 हजार 794, बीकानेर से 21 हजार 15, जेसलमेर से 6 हजार 930, भरतपुर से 40 हजार 420, उदयपुर से 39 हजार 896, अलवर से 37 हजार 366, जोधपुर के 33 हजार 831, सीकर से 21हजार 657, डूंगरपुर से 30 हजार 519 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत है।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!