Hometrendingपर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पौधे, एसकेआरएयू में ग्रीन संकल्प अभियान...

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पौधे, एसकेआरएयू में ग्रीन संकल्प अभियान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने ग्रीन संकल्प अभियान के ई-संकल्प कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा इनकी देखभाल के लिए ई-संकल्प लिया, साथ ही पहला डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

इस दौरान कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना हमारा सामूहिक दायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति को इसकी पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रीन संकल्प अभियान के तहत ‘एक घर एक पेड़ की परिकल्पना के साथ जन-जन को प्रेरित किया जा रहा है।  कुलपति ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में पौधारोपण के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करना अभिनव पहल है।

2 लाख पौधे तैयाार…

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से इस बार नर्सरी में दो लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। ग्रीन संकल्प अभियान के प्रभारी एड. निमेश सुथार ने कहा कि अभियान के तहत 1 से 31 अगस्त तक प्रतिदिन शहर के विभिन्न उद्यानों में पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है।
आईटी हैड कृष्णकांत व्यास ने बताया कि पहली बार पौधारोपण के लिए प्रेरित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है।

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!