Hometrendingभारतमाला सड़क परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की उठी मांग...

भारतमाला सड़क परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की उठी मांग…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com पांचू क्षेत्र से निकल रही भारतमाला सड़क परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग उठनी लगी है। लंबी चलने वाली परियेाजना में रोजगार देने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने नोखा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क परियोजना में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण हुई है उन किसान परिवारों को इसमे रोजगार देने की प्राथमिकता का नियम है, साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस सड़क पर रोजगार देने का प्रावधान इसमे रखा गया है लेकिन फिलहाल भारतमाला सड़क परियोजना के अधिकारियों ने यहां पर दूसरे राज्यों के श्रमिक व कार्मिकों को लगा रखा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके खेत इस सड़क परियोजना में चले गए अब उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इस स्थिति में कंपनी की ओर से दूसरे राज्यों से श्रमिक लाकर यहां के स्थानीय लोगों के पेट पर लात मारी है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को मांगें नही माने जाने पर आन्दोलन कि चेतावनी दी है।

Preview YouTube video बीकानेर : कोविड सेंटर में मरीजों के लिए बनाया जा रहा खुशनुमा माहौल

Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!