Hometrendingश्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट ने लगाए 501 औषधीय पौधे...

श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट ने लगाए 501 औषधीय पौधे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com हरियाली अमावस्या के मौके पर श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट एवं आयु मंत्रा आयुर्वेदा के संयुक्त तत्वाधान में 501 औषधीय पौधे लगा कर वन महोत्सव सप्ताह का आगाज किया गया। डॉ. प्रीति गुप्ता ने बताया ट्रस्ट की ओर से हर साल की तरह इस बार 1001 औषधीय पौधे लगाए जाने क संकल्प लिया गया।

नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन बरसिंहसर में हर्बल गार्डन तैयार किया गया। इसमें अलग-अलग प्रकार के 350 औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नेयवेली लिगनाइट के जनरल मैनेजर बी.बुचेलवन, अशोक कुमार मीणा (ए.सी.एम.) एवं ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने त्रिवेणी वृक्ष लगाकर वन महोत्सव की शुरुआत की इस दौरान डॉ.गुप्ता ने वहा मौजूद लोगों आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया।

इसी कड़ी में सुदर्शना नगर पार्क एवं गणेश मंदिर में भी 151 औषधीय पौधे लगाकर आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सीमा मीणा, वी तमिलदासन, शम्भू भांडेकर, शिव सिंह मीणा, सुदर्शन शर्मा, अभिषेक शर्मा, दिवाकर, दिव्यांश, लक्ष्मी आदि ने भागीदारी निभाई।

Attachments area
Preview YouTube video बीकानेर : कोविड सेंटर में मरीजों के लिए बनाया जा रहा खुशनुमा माहौल

Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!