Sign in Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Create an account
Privacy Policy
Sign up
Welcome!Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Privacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Sunday, May 3, 2026
Sign in / Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Hometrendingबीकानेर : फीस माफी की मांग गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के साथ...

बीकानेर : फीस माफी की मांग गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के साथ क्रूर मजाक, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Abhay India
By Abhay India
July 20, 2020 5:26 pm
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    abhayindia.com
    abhayindia.com
    AdAdAdAdAdAdAdAd

    बीकानेर abhayindia.com कोविड-19 कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले सवा चार महीनों से राज्य के समस्त स्कूल्स बंद हैं और अभी यह किसी को भी नहीं पता कि यह आकस्मिक बंद कब खुलेगा। ऐसी संकट की स्थिति में पिछले दिनों राजस्थान के शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा जारी किये गये बयान व लिखित आदेश के बाद में प्राइवेट स्कूलों में स्थिति और ज्यादा खराब हो चुकी है।

    प्राईवेट स्कूल्स के शिक्षकों व संचालकों में शिक्षामंत्री के तुगलकी फरमान को लेकर अत्यधिक रोष है। प्राईवेट स्कूलों की हाल ही में गठित राज्यस्तरीय संगठनों की “शिक्षा बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति” ने सोमवार को बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में एलान किया कि यदि सरकार ने शिक्षामंत्री के इस हिटलरी आदेश को निरस्त कर प्राईवेट स्कूल्स के शिक्षकों व संचालकों के प्रति संवेदनशीलता व सकारात्मक रवैया नहीं दिखाया तो सरकार एक उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहे।

    संघर्ष समिति की मुख्य समन्वयक और स्कूल क्रांति संघ की प्रदेशाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर ऑनलाइन क्लासेज अप्रैल माह से यथावत जारी है। शिक्षक निरंतर क्लासेज ले रहे हैं। लेकिन शिक्षामंत्री द्वारा दिये गये निर्देश से जो अभिभावक सक्षम हैं वे भी फीस जमा नहीं करा रहे हैं जिससे प्राइवेट स्कूल अपने शिक्षकों को वेतन तक नहीं दे पा रहे हैं जिसके चलते राजस्थान में लगभग 11 लाख कर्मचारी जिसमें शिक्षक, गैर शिक्षक, सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर्स व शिक्षा से जुड़े तमाम वे लोग जो प्राइवेट स्कूलों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं, बहुत ही बुरे हाल में हैं।

    सुश्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान में अब तक 7 स्कूल संचालकों ने आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या तक कर ली है। स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा व प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया है कि इस विषय पर वे तुरंत ही पॉजिटिव एक्शन लें अन्यथा प्राईवेट स्कूलों के 11 लाख कर्मचारी व उनके परिवार सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जायेंगें।

    संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक एवं प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्राईवेट स्कूलों की जायज मांगों के निस्तारण के लिए सरकार से निवेदन किया है कि शिक्षामंत्री जी द्वारा दिये गये लिखित आदेश को अतिशीघ्र ही वापिस लिया जाये क्योंकि ये आदेश पूर्ण रूप से अव्यवहारिक व गैरकानूनी है।

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय ने भी स्कूलों की फीस जमा करवाने के आदेश दिए हैं। माननीय सर्वोच्च व उच्च न्यायालय को दरकिनार करते हुए शिक्षामंत्री ने जिस प्रकार का व्यवहार प्राइवेट स्कूलों के प्रति दिखाया है, निंदनीय है। पक्षपात पूर्ण है। पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। एक तरफ समान रूप से संचालित केन्द्रीय विद्यालय राजकीय उपक्रम भी फीस व लेट फीस ले रहे हैं, जबकि प्राईवेट स्कूलों को पिछले साल की बकाया फीस मांगने से भी रोका जा रहा है। साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि स्टाफ की सैलरी भी देना अनिवार्य है। ये दोहरे मापदंड क्यों ? प्राईवेट स्कूलों का आर्थिक संसाधन एक मात्र फीस ही होता है। बिना फीस लिए सैलरी व अन्य आवश्यक खर्च किस तरह से वहन किए जा सकते हैं? प्राईवेट स्कूलों के पास कोई जादूई छड़ी तो है नहीं जो घूमाते ही आर्थिक संकट समाप्त हो जाए। यह तो फीस द्वारा ही दूर हो सकता है।

    खैरीवाल ने कहा कि आरटीई एक्ट के अनुसार निश्चित समय सीमा पर स्कूलों को भुगतान करना सुनिश्चित किया गया है उपरान्त इसके पिछले 3 वर्षों से अधिकांश प्राइवेट स्कूलों के आरटीई का भुगतान नहीं हुआ है। अतः उक्त राशि को ब्याज सहित तुरंत प्रभाव से स्कूलों को भुगतान करवाया जाये। स्वयं सरकारी डिपार्टमेंट व सभी बैंकों ने भी वैश्विक महामारी के दौरान भी किसी भी कर में या बिजली, पानी के बिलों में कोई छूट नहीं दी है। और तो और विलम्ब होने पर पैनल्टी तक ली है।

    इसलिए प्राइवेट स्कूलों की अनदेखी क्यों? यह दोहरा रवैया क्यों? इस अवसर पर संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक एवं गैर सरकारी स्कूल महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र अरोड़ा ने कहा कि अधिकतर स्कूलों में विशेषकर ग्रामीण इलाकों में स्कूलों की फीस फसल कटाई के उपरान्त आती है। अर्थात् मार्च माह में आती है चूँकि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मार्च के द्वितीय सप्ताह से ही स्कूल्स बंद हो गयी।

    जिसके कारण गत शैक्षणिक वर्ष की लगभग 60 प्रतिशत फीस भी बकाया चल रही है। इस तरह के भेदभाव और सौतेले व्यवहार के कारण प्राईवेट स्कूलों के शिक्षकों व संचालकों में गहरा रोष उत्पन्न हो गया है और यदि समय रहते सरकार नहीं चेती तो एक बड़े आंदोलन के अलावा इनके पास कोई विकल्प नहीं है। अरोड़ा ने कहा कि ज्ञापन में मुख्य मंत्री को अवगत कराया गया है कि आप स्वयं या शिक्षामंत्री के माध्यम से अभिभावकों को निर्देशित करावेें कि बकाया फीस तुरंत जमा करावें ताकि जिससे शिक्षकों को उनका थोड़ा बहुत वेतन तो दिया जा सके।

    इस अवसर पर संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक एवं स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि प्राइवेट स्कूल्स के अत्यंत ही सराहनीय योगदान को कम नहीं आंका जा सकता है। इसलिए इनके प्रभावी योगदान को मद्देनजर रखते हुए सरकार का यह दायित्व बनता है कि इनके संचालकों व इनमें काम करने वाले कार्मिकों को किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं हो। अतः सरकार इन संस्थाओं के लिए विषेष आर्थिक पैकेज या बिना ब्याज ऋण की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से करें ताकि स्वाभिमान से जीवन जीने वाले शिक्षासेवियों को कुछ राहत मिल सके।

    संघर्ष समिति के संयोजक विपिन पोपली ने इस अवसर पर कहा कि अगर सरकार इन लाखों कर्मचारियों को अनदेखा करती है और इनके अधिकारों का हनन करती है तो मजबूर होकर न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा एवं कोई भी आंदोलन अगर होता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

    संघर्ष समिति की प्रवक्ता सीमा शर्मा एवं कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को विदित किया है कि शिक्षकों व संचालकों की स्थिति बहुत गंभीर है वे अपने स्वाभिमान के कारण अपनी तंगहाली का प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं ऐसे में शिक्षामंत्री के इस द्वेषपूर्ण रवैये से नाराजगी और अधिक बढ़ गई है इस वजह से भी आंदोलन की राह तेज हो रही है। इसलिए शिक्षामंत्री के उक्त तुगलकी फरमान को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाकर प्राईवेट स्कूलों को उनके अधिकार “फीस” लेने से नहीं रोका जाए तथा अभिभावकों को निर्देशित करावें कि प्राईवेट स्कूलों के सामाजिक सरोकार को मद्देनजर रखते हुए स्कूल फीस तुरंत ही जमा करानी चाहिए।

    ज्ञापन में पुरजोर शब्दों में सरकार से अनुरोध किया गया है कि प्राईवेट स्कूलों के प्रति संवेदनशील होकर उक्त विषय को पूरी गंभीरता से लें तथा कोई सकारात्मक एक्शन लें।

    ज्ञापन के अंत में चेतावनी देते हुए संघर्ष समिति ने कहा है कि यदि सरकार ने अब भी प्राईवेट स्कूलों के शिक्षकों व संचालकों के वाजिब हकों की अनदेखी बरकरार रखी तो प्राईवेट स्कूलों के शिक्षकों व संचालकों को आंदोलनात्मक और न्यायिक कार्यवाही हेतु मजबूर होना पड़ेगा, जिसका समस्त उतरदायित्व राज्य सरकार का होगा। इस अवसर कोरोना संक्रमण के दौरान आर्थिक हालात से परेशान होकर आत्म हत्या करने वाले गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों एवं शिक्षकों की आत्मा की शांति के के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    पत्रकार वार्ता के बाद संघर्ष समिति के आज उपस्थित सभी सदस्यों ने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा और निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन प्रस्तुत कर ज्ञापन में उल्लेखित बिंदुओं को गंभीरता से विचार कर तुरंत ही गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं को राहत दिलाने के लिए प्रयास का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर गैर सरकारी स्कूल महासंघ, ब्यावर के महासचिव अजमत कठात, स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ के बीकानेर इकाई के प्रवक्ता शैलेष भादाणी, संघर्ष समिति के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के सदस्य कविता गौड़, श्रीडूंगरगढ, सुभाष स्वामी, कृष्ण कुमार स्वामी, हरविंद्रसिह कपूर, सहित मुकेश शर्मा, बालकिशन सोलंकी, डॉ अभय सिंह टाक, रमेश बालेचा, अशोक उपाध्याय, रामलाल जाखड़, जितेंद्र बालेचा इत्यादि उपस्थित थे।

    Preview YouTube video कलक्टर ने किया पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण, ये दिए निर्देश

     

     

    Preview YouTube video निष्पक्षता की मिसाल है अभय इंडिया : मनोज बजाज, डायरेक्टर, सिंथेसिस संस्थान

    निष्पक्षता की मिसाल है अभय इंडिया : मनोज बजाज, डायरेक्टर, सिंथेसिस संस्थान

    Preview YouTube video सच्ची ख़बरों में अभय इंडिया एक नंबर पर है : टन्नु काका

    सच्ची ख़बरों में अभय इंडिया एक नंबर पर है : टन्नु काका

    Preview YouTube video टीम अभय इंडिया का हिस्सा हैं हम : नरेंद्र आचार्य

    टीम अभय इंडिया का हिस्सा हैं हम : नरेंद्र आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है सारी खबरें : बबला महाराज

    अभय इंडिया से मिल जाती है सारी खबरें : बबला महाराज

    Preview YouTube video सच्‍ची और पुख्‍ता खबरें ऐसे ही देता रहे अभय इंडिया : रोशन भाई जूही फ्लावर्स

    सच्‍ची और पुख्‍ता खबरें ऐसे ही देता रहे अभय इंडिया : रोशन भाई जूही फ्लावर्स

    Preview YouTube video प्रामाणिकता एवं निष्पक्षता के साथ खबरें देता हैं अभय इंडिया : डॉ. अनंत जोशी

    प्रामाणिकता एवं निष्पक्षता के साथ खबरें देता हैं अभय इंडिया : डॉ. अनंत जोशी

     

     

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल है अभय इंडिया : डॉ. श्‍याम अग्रवाल

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबरों का रहता है इंतजार : अशोक आचार्य, पूर्व उपमहापौर

    अभय इंडिया की खबरों का रहता है इंतजार : अशोक आचार्य, पूर्व उपमहापौर

    Preview YouTube video निष्पक्षता से खबरें देने का काम कर रहा अभय इंडिया : अनिल व्‍यास

    निष्पक्षता से खबरें देने का काम कर रहा अभय इंडिया : अनिल व्‍यास

    Preview YouTube video बीकानेर की आवाज है अभय इंडिया : डॉ. बिटठल बिस्‍सा (उपकुलसचिव, एमजीएसयू)

    बीकानेर की आवाज है अभय इंडिया : डॉ. बिटठल बिस्‍सा (उपकुलसचिव, एमजीएसयू)

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता है अभय इंडिया की पहचान : भंवर सिंह भाटी, उच्‍च शिक्षा मंत्री

    निष्‍पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता है अभय इंडिया की पहचान : भंवर सिंह भाटी, उच्‍च शिक्षा मंत्री

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबर सही और सटीक आती है : अरविंद मिढा

    अभय इंडिया की खबर सही और सटीक आती है : अरविंद मिढा

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष और सकारात्‍मक पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया का आभार : डॉ. अबरार पंवार

    निष्‍पक्ष और सकारात्‍मक पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया का आभार : डॉ. अबरार पंवार

    Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

    अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

    Preview YouTube video पुख्‍ता खबरें देता हैं अभय इंडिया, स्‍थापना पर शुभकामनाएं : डॉ. बी. डी. कल्‍ला

    पुख्‍ता खबरें देता हैं अभय इंडिया, स्‍थापना पर शुभकामनाएं : डॉ. बी. डी. कल्‍ला

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबरों की रहती है उडीक : कमल नारायण आचार्य

    अभय इंडिया की खबरों की रहती है उडीक : कमल नारायण आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया दे रहा पल-पल की खबर, स्‍थापना की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कृष्णा आचार्य

    अभय इंडिया दे रहा पल-पल की खबर, स्‍थापना की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कृष्णा आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया ने निष्पक्ष पत्रकारिता की कायम की मिसाल : पं. किशन ओझा

    अभय इंडिया ने निष्पक्ष पत्रकारिता की कायम की मिसाल : पं. किशन ओझा
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      चिकित्सा शिविर में हुई अधिवक्ताओं की कोरोना जांच…
      Next article
      बीकानेर में 21 जुलाई को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
      - Advertisment -

      Most Popular

      केन्द्रीय कानून मंत्री ने गोपाल गहलोत की कुशलक्षेम पूछी, संगठनात्‍मक विषयों पर भी की चर्चा

      May 2, 2026 9:04 pm

      Bikaner Police Action : कैसीनों पर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, मशीनें व रुपए किए जब्त

      May 2, 2026 8:21 pm

      बीकानेर में स्‍पा सेंटर की आड़ में अनैतिक ग‍तिविधियां, 3 युवकों व आठ युवतियों को किया गिरफ्तार

      May 2, 2026 6:41 pm

      लौटेगा कोडमदेसर तालाब का वैभव, जिला परिषद की टीम ने किया निरीक्षण, “अभय इंडिया” ने उठाया था मुद्दा

      May 2, 2026 6:32 pm

      गोपेश्‍वर बस्‍ती में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 से

      May 2, 2026 6:09 pm

      दूध उत्पादकों को बड़ी राहत : उरमूल संघ ने खरीद दर में ₹2 प्रति किलो की कर दी बढ़ोतरी

      May 2, 2026 6:04 pm

      विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए किए एमओयू, सीएम भजनलाल ने कहा- युवा भरेंगे लम्बी उड़ान

      May 2, 2026 1:51 pm

      Rajasthan Weather : आज 13 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

      May 2, 2026 10:44 am

      राजस्‍थान में वाटर होल पद्धति से वन्यजीव गणना के लिए चल रहा 24 घंटे का विशेष अभियान

      May 2, 2026 10:36 am

      राजस्थान साहित्य अकादमी ने किया 16.74 लाख रूपए का सहयोग स्वीकृत, 112 पांडुलिपियों के लिए 11.95 लाख रूपए की स्वीकृति

      May 2, 2026 10:30 am

      बामनवाली में 3 मई से बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा, बाल संत भोला बाबा करेंगे कथा वाचन

      May 2, 2026 10:19 am

      डॉ. गुंजन सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जारी किए आदेश

      May 2, 2026 10:13 am

      बीकानेर में ग्राम रथ अभियान से किसानों की राह हो रही आसान, 27 ग्राम पंचायतों में दी योजनाओं की जानकारी

      May 2, 2026 10:10 am

      आमजन के कार्य होंगे अधिक सुगमता से, पंचायत समिति स्तर पर हेल्पलाइन शुरू

      May 2, 2026 10:05 am

      मुख्यमंत्री संबल योजना : पशुपालकों को 5 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त अनुदान का लाभ अब सीधे ही खाते में

      May 2, 2026 10:02 am

      राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

      May 2, 2026 9:58 am

      नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे कर रहा परीक्षा स्पेशल सेवाओं का संचालन

      May 2, 2026 9:56 am

      शिक्षा में समान अवसर की मांग और महा हस्ताक्षर अभियान की पहल : रवि कलवाणी

      May 2, 2026 9:52 am

      आज का चौघड़िया (2 मई) : दिन और रात के जानिये शुभ मुहूर्त…

      May 2, 2026 9:47 am

      गृहे-गृहे गायत्री अभियान : लोक मंगल एवं विश्व शांति के लिए 24 लाख घरों में एक साथ हुआ गायत्री यज्ञ

      May 2, 2026 9:44 am

      Rajasthan Weather : बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 1 से 6 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 1, 2026 10:23 am

      बीकानेर में “ऑपरेशन नीलकंठ” से तस्‍करों में मचा हड़कंप, अवैध शराब बनाने वाली दो भट्टियों का भंडाफोड़

      May 1, 2026 10:11 am

      रोडवेज बस में फर्जी टिकटों को असली के रूप में यात्रियों में वितरण करने वाला फरार आरोपी गिरफ़्तार

      May 1, 2026 10:02 am

      व्यापार संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष झंवर का किया अभिनंदन

      May 1, 2026 9:55 am

      बीकानेर के जिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू, रेडियोग्राफर्स का रोस्टर तैयार

      May 1, 2026 9:51 am
      Load more
      abhay india logo

      ABOUT US

      देश की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल।

      Contact us: abhayindia07@gmail.com

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © AbhayIndia.com | Indian News Portal

      • BIKANER
      • RAJASTHAN
      • INDIA
      • ASTROLOGY
      • SPORTS
      • BUSINESS
      • MIGRANT BIKANERI
      • VIDEO
      error: Content is protected !!