Saturday, May 16, 2026
Hometrendingअगली कक्षाओं में क्रमोन्नत होंगे विद्यार्थी, नहीं होगी परीक्षाएं

अगली कक्षाओं में क्रमोन्नत होंगे विद्यार्थी, नहीं होगी परीक्षाएं

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (Maharaja Gangasingh University) में नौ जुलाई से प्रस्तावित स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं अब नहीं होगी। कुलसचिव भंवर सिंह चारण के अनुसार शासन सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मिले निर्देशों की पालना में 09 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाएं नहीं कराई जाएगी। विद्यार्थियों को प्रमोट करने की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 4 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य सरकार की उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया था। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं कराने की घोषणा की थी।

आखिर समीर की हो गई “अपनों” से बात, मदद के लिए आगे आए ये लोग…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!