बीकानेर Abhayindia.com पूर्व विधायक एवं जननायक मुरलीधर व्यास की जयंती शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी सुभाष सभा की ओर से सुथारों की बडी गुवाड में प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही जननायक व्यास की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में चंद्रकुमार, जगमोहन आचार्य, रोहित बाेड़ा, अंकित, अमित पुरोहित, अजय, जीडी पुरोहित आदि ने जननायक व्यास के आदर्शों का अनुसरण करने की बात कही।
इधर, बेनीसर बारी स्थित करोड़पत्ति काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी की पालना करते हुए मुरलीधर व्यास के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुरलीधर व्यास को हर वर्ग का हितेषी बताया। इस मौके पर नटवर व्यास, पार्षद सुधा आचार्य, राजेश आचार्य, लीलाधर बोहरा, अशोक पुरोहित, सोहन लाल आचार्य, पवन आचार्य, राजू सुथार, संतोष व्यास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गाशकर व्यास ने किया।
प्रतिमा लगाने की मांग
कार्यक्रम के बाद में लोगों ने बताया कि जल्द ही जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर मुरलीधर व्यास नगर में जननायक की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई जाएगी।