बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में आज शाम आई रिपोर्ट में 14 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इससे पहले आज सुबह 8 नए मरीज मिले थे।
सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि आज अब तक कुल 22 नए मरीज मिले हैं। अभी शाम को मिले 14 नए मरीज रामपुरा बस्ती, पटेल नगर, अंबेडकर कॉलोनी, शिवबाडी, अंबेडकर सर्किल, सुजानदेसर, ठंठेरा मोहल्ला, लक्ष्मीनाथजी मंदिर घाटी, इन्द्रा कॉलोनी से मिले हैं।
बीकानेर में कोरोना से एक और मरीज की मौत, अब तक 18
बीकानेर। बीकानेर में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही बीकानेर में अब तक 18 मरीजो की मौत हो चुकी है।
सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि दाऊजी मंदिर रोड क्षेत्र का 35 वर्षीय युवक दो दिन पहले कोरोना पॉजीटिव आया था, उसकी देर रात इलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई।