Hometrendingबीकानेर में जिला परिषद के हॉट वार्ड 13 से बड़ी खबर :...

बीकानेर में जिला परिषद के हॉट वार्ड 13 से बड़ी खबर : त्रिकोणीय मुकाबला तय, तस्वीर हुई साफ, भाजपा से कमला, कांग्रेस से निकिता और RLP से संजू मैदान में

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला परिषद के सबसे हॉट माने जा रहे वार्ड नंबर 13 से बड़ी खबर सामने आई है। आज नाम वापसी के बाद वार्ड की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अब इस वार्ड में त्रिकोणीय संघर्ष बन गया है। नाम वापसी के आखिरी दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी मोहिनी ने अपना नाम वापस ले लिया है।

अब चुनावी मैदान में तीन
प्रत्याशी आमने-सामने हैं

– भाजपा से कमला

– कांग्रेस से निकिता (स्व. रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू)

– राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) से संजू

रामेश्वरी डूडी का पर्चा खारिज

यहां बताने वाली बात यह है कि स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की भाभी रामेश्वरी डूडी का पर्चा खारिज हो गया। उन्होंने कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन भरा था, लेकिन पार्टी ने अंत में निकिता को टिकट थमा दिया। अब देखना यह है कि इस हाई-प्रोफाइल वार्ड में कांग्रेस व भाजपा की सीधी टक्कर के बीच RLP क्या गुल खिलाती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular