मुंबई Abhayindia.com युनाईटेड एण्ड नाट्य किरण मंच की ओर से “वीर गोकुला” नाटक का आयोजन मुक्ति हाँल, अंधेरी, मुंबई में किया गया। यह आयोजन बहुत ही प्रेरणादायक व गौरवमयी रहा।
इस अवसर पर मुंबई के रामनिवास भाकर के हस्ते नाशिक जाट समाज के अध्यक्ष दिलीप सिंह बेनीवाल को “वीर गोकुला जाट रत्न -2026” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में वीर गोकुला जाट नाटक के लेखक व दिग्दर्शक देव फौजदार, रवि मलिक, जगतसिंह हुडा, विजय भास्कर, मनु दांतल, कैप्टन अमीर सिंह, सहीराम सारण, भावसिंह गिल, नीलकंठ रांगी, हटेसिंह चौधरी, अमित डागर उपस्थित रहे।






















