Hometrendingबीकानेर से बड़ी खबर : 42 सीटों की जीत के बाद कांग्रेस...

बीकानेर से बड़ी खबर : 42 सीटों की जीत के बाद कांग्रेस में मेयर की कुर्सी पर घमासान, बाड़ेबंदी से बाहर कुछ पार्षद, दो बड़े चेहरों में खींचतान

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम चुनाव में 42 वार्डों पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न के साथ-साथ मंथन भी तेज हो गया है। अब सबसे बड़ा सवाल है- बीकानेर का अगला मेयर कौन?

बाड़ेबंदी में 33 मौजूद, 9 
पार्षदों को लेकर सस्पेंस

सूत्रों के मुताबिक जीत के बाद कांग्रेस ने अपने सभी 42 विजयी पार्षदों को बाड़ेबंदी में रखा है, लेकिन फिलहाल मौके पर 33 पार्षद ही मौजूद हैं। 9 पार्षदों की मौजूदगी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इसी 33 के बीच मेयर पद को लेकर लगातार रायशुमारी और सियासी चर्चा का दौर चल रहा है। कल ही कांग्रेस ने सभी पार्षदों के साथ एकजुटता का फोटो जारी कर संदेश दिया था कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है, लेकिन अंदरखाने कहानी कुछ और ही है।

दो बड़े चेहरों के बीच खेमेबाजी, पेच फंसा

सूत्रों के अनुसार मेयर पद के लिए कांग्रेस में दो बड़े नामों को लेकर जबरदस्त लॉबिंग शुरू हो गई है।

-एक बड़ा चेहरा जो शहर में बड़ा नाम है।

-दूसरा बड़ा दावेदार जो पार्षदों में मजबूत पकड़ रखता है।

अलग-अलग खेमे अपने-अपने उम्मीदवार के नाम को लेकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। पार्षदों के बीच अंदरखाने अपने पसंदीदा चेहरे को लेकर चर्चा तेज है, जिसके कारण एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है।

हाईकमान करेगा अंतिम फैसला

अब सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस नेतृत्व के सामने है। सभी जातीय, क्षेत्रीय और सियासी समीकरणों को साधते हुए एक नाम पर सहमति बनाना आसान नहीं है। सूत्रों का कहना है कि मेयर प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान की सहमति के बाद ही होगा। बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस अनुभव वाले बड़े चेहरे पर दांव लगाएगी या युवा और पार्षदों में लोकप्रिय चेहरे को आगे करेगी? बोर्ड बनाने के बाद भी कांग्रेस के लिए मेयर की कुर्सी तक की राह इतनी आसान नहीं दिख रही।

बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे : कांग्रेस ने छुआ बहुमत का जादुई आंकड़ा, भाजपा पिछड़ी https://www.facebook.com/share/v/1CuNWGLUxE/
बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : जानें किसने मारी बाजी https://www.facebook.com/share/v/1D9LhoD4Pa/
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular