Hometrendingस्‍थानीय निकाय चुनाव : अजय कुमार व्‍यास को मिली अहम जिम्‍मेदारी, देशनोक...

स्‍थानीय निकाय चुनाव : अजय कुमार व्‍यास को मिली अहम जिम्‍मेदारी, देशनोक व नापासर नगरपालिका क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्‍त

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष कैलाश चौधरी की अगुवाई में स्‍थानीय निकाय चुनाव 2026 के लिए बीकानेर संभाग के निकाय प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। इसमें बीकानेर के युवा भाजपा नेता अजय कुमार व्‍यास को देशनोक और नापासर नगर पालिका क्षेत्र का प्रभारी नियुक्‍त किया गया है।

पिछले लंबे समय से पार्टी में सक्रिय अजय कुमार व्‍यास ने इस नियुक्ति पर प्रसन्‍नता जताते हुए कहा कि वे प्रभारी के तौर पर दोनों ही नगरपालिकाओं का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। आपको बता दें कि अजय कुमार व्‍यास बीकानेर के पूर्व विधायक नंदलाल व्‍यास (नंदू महाराज) के भतीजे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular