Hometrendingमारपीट, बदसलूकी को लेकर शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मेघवाल का बड़ा बयान, कहा-...

मारपीट, बदसलूकी को लेकर शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मेघवाल का बड़ा बयान, कहा- शातिर व प्रभावशाली लोगों ने रचा था षड्यंत्र

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ बुधवार को हुई मारपीट, बदसलूकी की घटना के पीछे बड़ा षड्यंत्र रचा गया था। कुछ शातिर व प्रभावशाली लोग इस षड्यंत्र में शामिल थे। यह बात आज स्वयं मेघवाल ने जांच अधिकारी अरविन्द भारद्वाज से मुलाकात कर उन्हें कही। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान भी उन्होंने यही बात दोहराई।

मदन गोपाल मेघवाल का आरोप- "मुझे 
अध्यक्ष पद पर नहीं देखना चाहते"

मेघवाल ने कहा कि कुछ लोग मुझे शहर अध्यक्ष के पद पर देखना नहीं चाहते। उनकी ही ये कारस्तानी है। जो बदनाम करने के उद्देश्य से की गई है। मेघवाल ने कहा कि मारपीट व बदसलूकी प्रकरण के बाद दीपक अरोड़ा व उसके बेटे मोहित अरोड़ा पर कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है और भी किसी पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता की भूमिका सामने आएगी तो कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 4 आरोपियों को फिलहाल पकड़ा है और मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा की धरपकड़ के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। बीकानेर पुलिस द्वारा मांगी गई मोहलत खत्म हो गई है। आगे की रणनीति को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी।

आपको बता दें कि वार्ड नंबर 50 में टिकट नहीं देने से नाराज मोहित अरोड़ा व उसके साथियों ने कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ मारपीट, बदसलूकी की और उनके कपड़े फाड़ दिए थे। मेघवाल वार्ड 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular