बीकानेर Abhayindia.com भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व इस वर्ष 28 अगस्त, 2026, शुक्रवार, श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाएगा।बीकानेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. भैरव रतन बोहरा ने बीकानेर क्षेत्र के लिए राखी (रक्षा सूत्र) बांधने के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी है।
ये रहेगा शुभ मुहूर्त
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : प्रातः 06:13 बजे से 09:25 बजे तक
तत्पश्चात श्रेष्ठ समय
दोपहर : 12:38 बजे से 02:14 बजे तक
सायं : 05:26 बजे से 07:02 बजे तक
वर्जित समय : इसके अलावा समय को वर्जित करना है क्योंकि इसमें वारबेला, राहुकाल व अशुभ चौघड़िया है।
नोट : रक्षा बंधन सूर्योदय से सूर्यास्त के मध्य श्रेष्ठ माना जाता है। -पं. भैरव रतन बोहरा, जोशीवाड़ा, बीकानेर
















