Hometrendingशोक संदेश : सामाजिक कार्यकर्ता चौरूलाल सुथार को पुत्रशोक, SBI अधिकारी उमाशंकर...

शोक संदेश : सामाजिक कार्यकर्ता चौरूलाल सुथार को पुत्रशोक, SBI अधिकारी उमाशंकर सुथार का हृदयाघात से निधन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता चौरूलाल सुथार के होनहार छोटे पुत्र और SBI के युवा अधिकारी उमाशंकर सुथार का आज हृदयाघात के कारण असामयिक निधन हो गया। उमाशंकर SBI की पीपी ब्रांच में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अपने मृदुभाषी स्वभाव और सेवा भाव के कारण वे बैंकिंग जगत और समाज दोनों में लोकप्रिय थे।

उमाशंकर ने कोरोना महामारी के दौरान SBI जस्सूसर गेट शाखा में अपनी ड्यूटी निभाते हुए आमजन को बिना रुके बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई थीं। उस मुश्किल समय में उनकी लगन और कर्तव्यनिष्ठा की सभी ने सराहना की थी। उमाशंकर के निधन की खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों ने सोनगिरी कुआं स्थित चौरूलाल सुथार के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular