बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अंगदान के प्रति जागृत करने के लिए छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर अनूठा संदेश दिया। हल्दीराम मूलचंद अस्पताल में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम जागिड, मॉडल ऑफिसर अमिताभ तंवर, बेच नंबर 15 की कोऑर्डिनेटर सावित्री स्वामी के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं रिहाना, सीमा, मन्नू, सुलोचना, सुहाना की टीम ने रंगोली बनाकर आम आदमी को अंगदान के बारे में जागरूक किया। इसमें सदभावना संस्थान के अध्यक्ष बच्छराज नाहटा, आचार्य तुलसी कैंसर रिलीफ सोसाइटी के प्रतिनिधि जतन नौवलखा तथा सहयोगी के रूप में भरत सोनी उपस्थित रहे। भरत सोनी ने बताया कि हमारी ओर से तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के माध्यम से नेत्र दान का कार्य किया जा रहा हैं। अब आम लोगों को अंगदान के बारे में जागरूक करेंगे कर इस नेक कार्य में जोड़ने का प्रयास करेंगे।













