Hometrendingबीकानेर रेंज पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़...

बीकानेर रेंज पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जलाकर किया नष्‍ट

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नशे के खिलाफ बीकानेर रेंज पुलिस ने गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब 200 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों को श्रीगंगानगर जिले की सीमेंट फैक्ट्री, राजियासर में जलाकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, बीकानेर रेंज की अध्यक्षता में हुई।

कार्रवाई के दौरान एसपी हरीशंकर श्रीगंगानगर, एसपी बी. आदित्य हनुमानगढ़ और दोनों जिलों के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त और न्यायालय से धारा 52(2) के अंतर्गत भौतिक सत्यापन कराए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीकानेर रेंज में अब तक का यह सबसे बड़ा मादक पदार्थ नष्टीकरण है।

कितना और क्या माल नष्ट हुआ

1. जिला श्रीगंगानगर

वाणिज्यिक मात्रा के 10 प्रकरणों में 75 किलो 11 ग्राम हेरोइन नष्ट की गई।

वाणिज्यिक मात्रा से कम के 91 मुकदमों में स्मैक/हेरोइन 09 किलो 197 ग्राम, गांजा 03 किलो 092 ग्राम, पोस्त 672 किलो 642 ग्राम और 1690 नशीली गोलियां नष्ट की गईं।

2. जिला हनुमानगढ़

वाणिज्यिक मात्रा के 01 प्रकरण में 05 किलो 712 ग्राम एमडी नष्ट की गई।

102 प्रकरणों में हुई कार्रवाई

बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कुल 102 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त माल को नष्ट किया गया। आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस की टीमें लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular