Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस चुनावी मोड पर : 11 जिलों में जिलाध्‍यक्षों के नामों...

राजस्‍थान कांग्रेस चुनावी मोड पर : 11 जिलों में जिलाध्‍यक्षों के नामों का ऐलान, सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता प्रकोष्‍ठ की नई टीम बनाई

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशों पर 11 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। वहीं, आगामी सांगठनिक चुनौतियों और स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनावों को देखते हुए पार्टी अपने सभी अग्रणी मोर्चों और प्रकोष्ठों को सक्रिय करने में जुट गई है। इस क्रम में पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की सहमति के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया गया है। प्रकोष्‍ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी ने बताया कि नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित करना है। प्रदेश कार्यकारिणी में 1 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव और 9 सचिव शामिल

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की नई घोषित प्रदेश कार्यकारिणी

उपाध्यक्ष : नरेश शर्मा (जयपुर)

महासचिव : मीनाक्षी परमार (डूंगरपुर), आशिष राजोरिया (अजमेर शहर), मोहन सिंह राजपुरोहित (पाली), सरजीत स्वामी (झुंझुनूं), प्रकाश चन्द पाटीदार (डूंगरपुर), सत्यप्रकाश पटेल (पाली)

सचिव : लीला मेघवाल (जोधपुर ग्रामीण), रामदेव बानुड़ा (सीकर), सतीश खींवसर (बालोतरा), सुनील कुमार सोहिला (जोधपुर ग्रामीण), विक्रम नारनोलिया (शाहपुरा), सुनील स्वामी (झुंझुनूं), चंद्रशेखर मेवाड़ा (पाली), डॉ. रणवीर कुमावत (भीलवाड़ा), बलजीत सिंह ढिणवाल (चूरू)

11 नए जिलाध्यक्षों के नाम

डूंगरपुर में हितेश सिघाड़ा, अजमेर शहर में एडवोकेट वैभव जैन, अजमेर देहात में एडवोकेट अशोक गुर्जर, पाली में अमरा राम पटेल, सीकर में विनोद जांगिड़ और नीमकाथाना में नेमीचन्द मीणा, जयपुर शहर में रचना कलोसिया (वाल्मीकि), जयपुर देहात पूर्व में बाबूलाल ताखर, करौली में नरेन्द्र सिंह, टोंक में शिवराम जाट और डीडवाना-कुचामन में एडवोकेट दिनेश चन्द मालाकार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular