Hometrendingबीकानेर में चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाले "विकास उर्फ भैंरू...

बीकानेर में चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाले “विकास उर्फ भैंरू गैंग” पर पुलिस का शिकंजा, चार जने नामजद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गैंग पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कुख्यात “विकास उर्फ भैंरू गैंग” के 4 सदस्यों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।JNV कॉलोनी थाने के कांस्टेबल हरफूल की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का मानना है कि इस गैंग की सक्रियता के कारण पिछले कुछ समय से शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं।

कैसे करता था गैंग काम?

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग सुनियोजित तरीके से काम करता था। गैंग का मुख्य सरगना विकास उर्फ भैंरू पुत्र अशोक वाल्मिकी, निवासी रामदेव मंदिर के पास, शिवबाड़ी है। भैंरू ने अपने 3 साथियों को इस गैंग में शामिल कर रखा था। गैंग के सदस्य रेकी कर सूने मकानों की पहचान करते थे। मौका मिलते ही एकराय होकर ताले तोड़कर नकदी, जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस के अनुसार गैंग के सभी सदस्य शातिर किस्म के अपराधी हैं और पुलिस की नजरों से बचने के लिए अलग-अलग इलाकों में ठिकाने बदलते रहते थे।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने जब इन चारों का रिकॉर्ड खंगाला तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। चारों पहले से ही संगठित अपराध में लिप्त पाए गए। इनके खिलाफ बीकानेर के विभिन्न थानों में पहले से कई चोरी के प्रकरण दर्ज हैं और कुछ मामलों में चालान भी पेश हो चुके हैं। फिर भी जमानत पर बाहर आकर ये गैंग दोबारा सक्रिय हो गया था और लगातार नई वारदातों की फिराक में था।

नामजद 4 आरोपी

1. विकास उर्फ भैंरू पुत्र अशोक वाल्मिकी, निवासी रामदेव मंदिर के पास, शिवबाड़ी गैंग का सरगना
2. निखिल तेजी पुत्र मुकेश तेजी, निवासी वाल्मिकी बस्ती, शिवबाड़ी
3. वीरेंद्र पुत्र किशनाराम कंजर, निवासी कोलायत
4. राकेश शर्मा पुत्र रमेशचंद्र, निवासी चेतन महादेव मंदिर के पास, जयपुर रोड, बीकानेर

पुलिस की आगे की रणनीति

JNV कॉलोनी थाना अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम अब गैंग के अन्य सदस्यों, फेंसर्स और चोरी के माल की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले में सक्रिय अन्य चोरी गिरोहों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घर सूना छोड़ते समय पड़ोसियों को सूचना दें और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत 100 नंबर पर सूचना दें।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular