Hometrendingराज्यपाल ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु को दी महाराजा गंगा सिंह...

राज्यपाल ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु को दी महाराजा गंगा सिंह विवि की अतिरिक्त जिम्मेदारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में कुलगुरु का पद खाली होने से पहले ही राजभवन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है।राज्यपाल सचिवालय से जारी आदेश के अनुसार, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में कामचलाऊ व्यवस्था के तहत अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लोक भवन के आदेश क्रमांक 4161-62 दिनांक 06.08.2023 के तहत प्रो. मनोज दीक्षित को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया गया था। उन्होंने 07.08.2023 को कार्यभार ग्रहण किया था। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल 07.08.2026 को पूर्ण हो रहा है।

राज्यपाल सचिव ने अपने पत्र में लिखा कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय अधिनियम 2003 की धारा 11(3) के तहत नियमित कुलगुरु की नियुक्ति में समय लगने की संभावना है। साथ ही धारा 11(9) व 10 के तहत कामचलाऊ व्यवस्था के लिए राज्य सरकार की सलाह में भी समय लगेगा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति के अनुमोदन के बाद प्रो. अखिल रंजन गर्ग, कुलगुरु बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय को *Stop-gap arrangement* के तहत महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक नियमित कुलगुरु की नियुक्ति नहीं हो जाती या राज्य सरकार से अगला आदेश प्राप्त नहीं हो जाता।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular