Hometrendingपुलिस उप निरीक्षक भर्ती में फर्जी प्रवेश पत्र का खुलासा, जेल में...

पुलिस उप निरीक्षक भर्ती में फर्जी प्रवेश पत्र का खुलासा, जेल में बंद आरोपी गिरफ्तार, जमानत नहीं मिलने पर जेल से ही रची साजिश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के दौरान फर्जी प्रवेश पत्र का मामला सामने आया है। पुलिस ने जेल में बंद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि PET परीक्षा 03.08.2026 से 14.08.2026 तक पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल, बीकानेर स्थित PT/परेड ग्राउंड में चल रही है।

मामला क्या है?

PET के लिए 06.08.2026 को आए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिस टीम को संदेह हुआ। गहन जांच में एक अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र फर्जी पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संदेश पुत्र उदयनाथ सिद्ध, उम्र 25 साल, निवासी मालासर, थाना जामसर, जिला बीकानेर है। आरोपी वर्तमान में केन्द्रीय कारागार, बीकानेर में विशिष्ट न्यायाधीश, NDPS प्रकरण संख्या 267/2026 थाना JNV, बीकानेर में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। जमानत नहीं मिलने के कारण आरोपी ने जेल से ही बाहर आकर परीक्षा में शामिल होने की साजिश रची। उसने फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का प्रयास किया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करने व इस साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी गहन पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है। फर्जी दस्तावेज बनाने या परीक्षा में कदाचार करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular