बीकानेर Abhayindia.com ई जी वे इंस्टीट्यूट हॉल में आयोजित जिला स्तरीय 13 वर्ष से कम आयु वर्ग चयन शतरंज प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में दक्ष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कियों के वर्ग में अनन्य सांखला ने खिताब जीता। दोनों वर्गों में चयनित प्रथम दो खिलाड़ी बीकानेर का राज्य प्रतियोगिता में चितौड़गढ़ में प्रतिनिधित्व करेंगे। लड़की वर्ग में यशस्वी चौहान ने दूसरा तथा जीविका पंवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि ओपन वर्ग में विभोर चोपड़ा ने दूसरा तथा जैनम कोठारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी और जिला संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरित किए। बोड़ा ने नन्हे बच्चों को शतरंज की शुरुआती चलों की तैयारी के बाद कैसे आगे बढ़ा जा सकता हे के बारे मे जानकारी दी तथा कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं बल्कि आपके आपके आगामी शानदार कैरियर निर्माण का एक उचित और अनुपम मार्ग भी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गजनेर की प्रिंसिपल नीलम चोपड़ा थी। प्रतियोगिता परफेक्ट चेस अकादमी के निदेशक कपिल पंवार, रविकांत मारू और भानु आचार्य की देखरेख तथा निर्णायकों के रूप में भूमिका के रूप में खेली गई।













